बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 4h ago
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जीआरपी पुलिस टीम ने चोरी के मामले में एक 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को प्लेटफॉर्म नंबर-11 से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद वकील पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी शहंशावाज जमालपुर, थाना क्वार्सी, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जीआरपी पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसने मथुरा जंक्शन के गेट नंबर-2 से काले और लाल रंग का एक बैग चोरी किया था। आरोपी के मुताबिक, बैग में दो मोबाइल फोन, चार्जर, कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। उसने दोनों मोबाइल फोन निकाल लिए और बाकी सामान चलती मालगाड़ी के डिब्बे में फेंक दिया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी इन दोनों मोबाइल फोन को बेचने और अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने के इरादे से मथुरा जंक्शन आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दुर्विन कुमार, कांस्टेबल राजकुमार गुर्जर और आरपीएफ आगरा की डिटेक्टिव विंग के कांस्टेबल निरंजन शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर