हाथरस में किन्नरों के दो गुटों में विवाद: नेग मांगने को लेकर जमकर हंगामा

  • 136 days ago
  • 298 views


हाथरस के सादाबाद कस्बे के मुरसान चौराहे पर मंगलवार को नेग मांगने और क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट और हंगामे में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। सूचना पर मामला कोतवाली सादाबाद पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने अपना-अपना पक्ष रखा। पुलिस ने दोनों गुटों को समझाकर शांत कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now