बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 4h ago
हाथरस जिले में संभावित जलभराव की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स मंगलवार को अचानक नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। डीएम के इस औचक निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपने स्थान पर अनुपस्थित मिले, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत दिए।
डीएम ने कार्यालय में सफाई व्यवस्था, नालों की स्थिति और जल निकासी प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात से पहले शहर की सभी नालियों की पूरी तरह सफाई कराई जाए और क्षतिग्रस्त नालों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार कर उनके स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाई जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
डीएम अतुल वत्स ने सख्त लहजे में कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर