गोविंदनगर पुलिस ने वाराणसी से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, होटल से चाकू बरामद

  • 7h ago
  • 52 views


मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रशान्त सिंह (करीब 30 वर्ष) पुत्र अद्या सिंह, निवासी ग्राम भरदुआ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। वह वर्तमान में वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित गिलट बाजार में रह रहा था।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजकर 9 मिनट पर आरोपी को वाराणसी के गिलट बाजार, थाना शिवपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजकर 49 मिनट पर आरोपी की निशानदेही पर मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र स्थित होटल डिबनिटी से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया।

इस मामले में थाना गोविंदनगर पर मुकदमा संख्या 336/2026 दर्ज है। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 351(3) और 352 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

इस गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में थाना गोविंदनगर के थानाध्यक्ष अजय वर्मा, मसानी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आजाद सिंह, हेड कांस्टेबल उपदेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now