हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कार सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।
सादाबाद के मोहल्ला जायसवाल भूत हवेली निवासी अनेश कुलश्रेष्ठ अपने पुत्र आलोक कुलश्रेष्ठ के साथ नई रेनॉल्ट कार से आगरा जा रहे थे। बताया गया कि वे सिकंदरा स्थित शोरूम में कार की सर्विस कराने के लिए निकले थे।
पिता-पुत्र गांव मिढावली होते हुए कैलाश पुल मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी कार पोलरा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही कार सवार पिता-पुत्र ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घटना को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES
Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं