बरसाना में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

  • 4 days ago
  • 211 views


राधा रानी की नगरी बरसाना में महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की धुन और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में अग्र समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

रविवार को अग्रबंधुओं के निर्देशन में शोभायात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ। शोभायात्रा पुराना अड्डा, नया बस स्टैंड, बांस मोहल्ला, मुख्य बाजार, टांटिया मोहल्ला और बाग मोहल्ला होते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन, मां लक्ष्मी और 18 राजकुमारों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस दौरान अग्र समाज के लोग शोभायात्रा में आगे-आगे चलते नजर आए। कार्यक्रम से पूर्व प्रतिभाशाली युवाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं, महाराजा अग्रसेन के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

आयोजन के अंतर्गत शुक्रवार से प्रारंभ हुए रामायण पाठ का समापन भी हवन-यज्ञ के साथ किया गया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now