अयोध्या में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा! ADG प्रवीण कुमार ने परखी तैयारियां, घाटों से मंदिरों तक अलर्ट पुलिस

  • 2 days ago
  • 211 views


अयोध्या में नवरात्र, दशहरा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और आगामी दीपोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार ने अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोंडा और बस्ती समेत आसपास के जिलों से नया घाट पहुंचने वाली प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए सरयू घाटों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। वहीं, राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और प्रमुख देवी मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एडीजी ने पुलिस लाइन में आधुनिक मीटिंग हॉल तैयार किए जाने की भी सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्राथमिकता त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना है, जिसके बाद दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now