स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
अयोध्या की रुदौली कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाले पांच सदस्यीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बिहार के भोजपुर जनपद के बिहिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें कृष्णा खरवार, मनीष खरवार, बिजली खरवार, रिंकी और रजनी देवी शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और सफर कर रहे यात्रियों को भी निशाना बनाता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि 2 अप्रैल को मुजफरा जगदीशपुर निवासी जसकरन सोनकर के घर हुई चोरी और 18 मई को बाराबंकी निवासी अफसाना बानो के बैग से जेवर चोरी की घटना में भी इसी गिरोह की संलिप्तता थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर