अयोध्या में सफाई व्यवस्था पर हंगामा: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पार्षदों का धरना

  • 136 days ago
  • 297 views


अयोध्या नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर निगम के जोनल कार्यालय पर कई पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

आरोप है कि सफाई कर्मचारी महीने में लगभग 10 दिन धरने पर रहते हैं, जिससे कूड़ा संग्रहण प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में डस्टबिन और ठेले क्षतिग्रस्त पड़े होने, तथा स्वीपिंग मशीनें बंद होने के बावजूद फर्म को भुगतान जारी रहने के आरोप भी लगाए गए हैं। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम मुख्यालय पर तालाबंदी और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल नगर निगम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now