अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की चौथी मंजिल पर अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
आग की लपटें और धुआं उठता देख मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए।
अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की चौथी मंजिल पर अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए।
🔴 LIVE UPDATES
Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं