बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 4h ago
पहले दिन विराट कवि सम्मेलन, दूसरे दिन भजन जैमिंग और रंगारंग कार्यक्रम, तीसरे दिन बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के प्रोग्राम से होगा मेले का समापन
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल अग्रसेन मेले का शुभारंभ आज 13 अक्टूबर से बीएसए डिग्री कॉलेज परिसर में होगा। 13, 14 और 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में साहित्य, संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
मेले को यादगार बनाने के लिए आयोजन स्थल को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है अग्रसेन मेले के अध्यक्ष अशोक बंसल एवं मेला संयोजक अंकित बंसल ने बताया कि मेले के प्रथम दिन सम्मान समारोह के बाद विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा
, जिसमें देश के प्रख्यात कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को हास्य, व्यंग्य और काव्य रस से सराबोर करेंगे मेले के दूसरे दिन 14 अक्टूबर को महिला समिति की ओर से रंगारंग मंचीय कार्यक्रमों के साथ सामाजिक संदेश देने वाले नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसी दिन मुंबई के मशहूर रॉक बैंड द्वारा भजन जैमिंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक धार्मिक भजनों को आधुनिक संगीत के अंदाज में पेश किया जाएगा वहीं, मेले के तीसरे और अंतिम दिन 15 अक्टूबर को बॉलीवुड की मशहूर गायिका पलक मुच्छल अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से समां बांधेंगी उनकी बॉलीवुड नाइट मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी और इसी के साथ
तीन दिवसीय अग्रसेन मेले का समापन होगा मेला सयोजक अंकित बंसल ने बताया कि मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। तीनों दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। अग्रसेन मेला सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और मनोरंजन का साझा मंच बनेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर