आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर ₹1.25 करोड़ की ठगी! फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर बेरोजगारों को बनाया शिकार

  • 5 days ago
  • 180 views


आगरा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी वीरू शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह बेरोजगार युवाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सचिवालय, यूपी मेट्रो और राजस्थान के शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। लोगों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी व्हाट्सऐप पर फर्जी रिजल्ट और जॉइनिंग लेटर भेजता था।

इस मामले में शिकायतकर्ता अरविंद कुमार सक्सेना से 13 लाख 25 हजार रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस पूछताछ में करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी से जुड़े तथ्य सामने आने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से रेडमी और इनफिनिक्स के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब डिजिटल साक्ष्यों की जांच और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सावधान रहें: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें। नियुक्ति पत्र और भर्ती संबंधी जानकारी की पुष्टि हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से करें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now