आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तैयार हुआ हाईटेक ट्रैफिक कंट्रोल रूम, अब हर वाहन की होगी रियल टाइम निगरानी

  • 6 days ago
  • 118 views


आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) से लैस अत्याधुनिक कंट्रोल रूम तैयार कर लिया गया है। इस हाईटेक कंट्रोल रूम के माध्यम से एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की 24 घंटे रियल टाइम निगरानी की जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इस प्रणाली के जरिए एक्सप्रेसवे पर लगे हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों, सेंसर और अन्य आधुनिक उपकरणों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। यदि कहीं दुर्घटना, वाहन खराब होने, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने या किसी अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलती है, तो कंट्रोल रूम से तुरंत पुलिस, एंबुलेंस और पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट भेजा जाएगा। इससे राहत एवं बचाव कार्य पहले की तुलना में अधिक तेज़ और प्रभावी होगा।

यूपीडा (UPEIDA) के अनुसार, इस आधुनिक व्यवस्था का उद्देश्य एक्सप्रेसवे पर यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाना है। एक्सप्रेसवे पर पहले से पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं तैनात हैं, जिन्हें अब इस हाईटेक कंट्रोल रूम से और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now