33.3 C
Mathura
Saturday, April 12, 2025

बीएलए, मंडलम, सेक्टर और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठों ने दिया मार्गदर्शन, गांधी हाल में हुई कांग्रेस की वृहद बैठक

बीएलए, मंडलम, सेक्टर और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठों ने दिया मार्गदर्शन, गांधी हाल में हुई कांग्रेस की वृहद बैठक

कांग्रेस ने जो कहा है वह हमेशा किया है। आज घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। हर दिन नया घोटाला सामने आ रहा है। हमें जनता को इस सच से रूबरू करवाना है। भाजपा ने खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई और सब कुछ महंगा कर दिया। आज केवल इंसान की जान सस्ती है बाकी सब पर महंगाई की मार है। समय कम है और हमारी सरकार की हर तरफ मांग है। यही वो समय है जब हम लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकते हैं। इसलिए मतदाता सूची तैयार करें और लोगों को अपने साथ जोड़ें ताकि हम इस षड्यंत्रकारी सरकार को उखाड़कर जनता को राहत दिला सकें।


यह बात पूर्व जलसंसाधन मंत्री व विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने शनिवार को गांधी हाल में मंडलम, सेक्टर, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में सभी को मार्गदर्शन और प्रोत्साहित करते हुए कही। कराड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तोड़ने की राजनीति कर रही है। जबकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ने के लिए पैदल सैकड़ो किमी की पैदल यात्रा की है। यही अंतर है हमारी राजनीति और भाजपा की राजनीति में। यही अंतर हमें जनता को बताना है और उन्हें सच्चाई से अवगत कराना है ताकि हम सत्ता में आकर लोगों को घोटालेबाजों की सरकार से जनता को राहत दिला सकें। उन्होंने कहा कि आज बीएलओ का काम उन लोगों को दिया गया है जो भाजपा के एजेंट हैं। इसलिए हमें सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 7 हजार नामों में गड़बड़ी की है और 4 हजार से अधिक फर्जी नाम जुड़वाए हैं। किसी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। एक-एक वोट हमारे लिए कीमती है। इसलिए मतदाता सूची के काम में अभी से जुट जाएं और घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में नगर पालिका चुनाव हुए हैं जिसमें आप लोगों ने मतदाता सूची का काम किया है जिसका अनुभव आप लोगों को यहां काम आएगा। यदि आपको कोई नया नाम मिलता है तो उसकी जानकारी घर वालों से जुटाएं और कोई नाम कम हुआ है तो उनसे पूछें कि यह कहां गए और इनका नाम क्यों नहीं है। आज हम जो मेहनत करेंगे वही मेहनत हमारे लिए चार माह बाद होने वाले चुनाव में संजीवनी बुटी का काम करेगी। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी माणकचंद बोथरा, काजी एहसान उल्ला, राधेश्याम मालवीय, नवनीत दुबे, नवीन दुबे, बालकृष्ण चतुर्वेदी, अजबसिंह पंवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सक्सेना ने किया तथा आभार विनीत दीक्षित ने माना। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला चौहान, मोतीसिंह कराड़ा, राजकुमार कराड़ा, देवकरण गुर्जर, जूनेद मंसूरी, अजीज मंसूरी, सनी दुबे, याकूब खान, मूसा आजम खान, राजेश पारछे, शरद शिवहरे, सलीम बेग, सोहराब बेग, आशुतोष शर्मा, नरेश्वरप्रताप सिंह, अमरसिंह गुर्जर, प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा, नीरज वैष्णव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सिंधिया से होने वाला है आपका मुकाबला
कराड़ा ने कहा कि शाजापुर विधानसभा पर भाजपा का सबसे ज्यादा ध्यान है और इसकी कमान भी उन्होंने सिंधिया जी को सौंपी है। इसलिए सजग रहें क्योंकि आप लोगों का उनसे मुकाबला होना है। हमें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और एक-एक वोट पर फोकस करें। यदि हमने ये काम कर लिया तो हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता। यही वो समय है जब हमें अपनी एकता की ताकत दिखाना है। इसलिए अभी से जुट जाएं क्योंकि विराधियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है जिनसे हमें पीछे नहीं रहना है।


शाजापुर को दोनो समय मिलेगा नर्मदा का पानी
विधायक श्री कराड़ा ने बताया कि नर्मदा का पानी सबसे पहले मक्सी को मिलेगा। शाजापुर प्रॉपर को दोनो समय मिलेगा। इसके अलावा पूरी विधानसभा के 270 गांवों को पानी दिया जाएगा। जिससे 3 लाख बीघा के क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं आएगी।

बीएलए, मंडलम, सेक्टर और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठों ने दिया मार्गदर्शन, गांधी हाल में हुई कांग्रेस की वृहद बैठक

Latest Posts

संस्कृति विवि में रिमोट सेंसिंग डाटा पर हुई महत्वपूर्ण वेबिनार

संस्कृति स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलाजी द्वारा रिमोट सेंसिंग डाटा पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार द्वारा प्रतिभागियों को...

संस्कृति विश्वविद्यालय अफ्रीकी विद्यार्थियों को देगा 500 छात्रवृत्तियां

दिल्ली में आयोजित इंडो-अफ्रीका स्कॉलरशिप घोषणा एवं अकादमिक उपलब्धि पुरस्कार समारोह के दौरान, संस्कृति विश्वविद्यालय ने अफ्रीकी छात्रों के लिए 500 छात्रवृत्तियों की घोषणा...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles