25.4 C
Mathura
Sunday, October 20, 2024

राजीव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रौनिका नागपाल का कमाल अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड में मिला तीसरा स्थान |

राजीव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रौनिका नागपाल का कमाल अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड में मिला तीसरा स्थान |

मथुरा अभी न्यूज़ (गौरव चतुर्वेदी) राजीव इंटरनेशनल स्कूल के होनहार मेधावी छात्र-छात्राएं लगातार अपनी कुशाग्रबुद्धि और कौशल से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर समूचे मथुरा जनपद को गौरवान्वित कर रहे हैं। हाल ही यहां की मेधावी छात्रा रौनिका नागपाल ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड में तीसरा स्थान प्राप्त कर समूचे जनपद व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
रौनिका नागपाल ने जहां अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड में तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं छात्र अंकुश ने विज्ञान मंथन की राज्यस्तर की प्रतियोगिता में कमाल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ ही उनकी रुचि के अनुरूप राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाते हैं, यही वजह है कि वह जिस प्रतियोगिता में सहभागिता करते हैं, वहां उन्हें सफलता जरूर मिलती है।
रौनिका नागपाल व अंकुश की शानदार सफलता पर आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों होनहार छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए प्रत्येक विषय महत्वपूर्ण है लिहाजा उन्हें अपनी रुचि अनुरूप विषयों का चयन कर हर प्रतिस्पर्धा में शिरकत करना चाहिए।
स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस सफलता से समूचा विद्यालय परिवार प्रसन्न है। उम्मीद है कि इसी तरह वे अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी सफलता हासिल कर अपने जनपद, राज्य तथा माता-पिता का गौरव बढ़ाएंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोई भी प्रतिस्पर्धा हो उसकी सफलता छात्र-छात्रा को आगे बढ़ने को प्रेरित करती है।

राजीव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रौनिका नागपाल का कमाल अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड में मिला तीसरा स्थान |

Latest Posts

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा छतरपुर। सिद्धपीठ बागेश्वर धाम में शुक्रवार से 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बेहतर के लिए इंजीनियरिंग का महत्व

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बेहतर के लिए इंजीनियरिंग का महत्व मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय और आईईईई यूपी(IEEE UP Section) अनुभाग के सहयोग से, "बेहतर...

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास, एवं सनातनी हिंदुओं के समस्त संगठनों को एकत्रित कर...

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद मथुरा। संकृति यूनिवर्सिटी के टेक्नो विज़न क्लब द्वारा वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति...

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

Related Articles