25.4 C
Mathura
Sunday, October 20, 2024

5 जनवरी को पुलिस द्वारा किसानों और महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज और खड़ी हुई फसल को बुलडोजर और ट्रैक्टरों से जोते जाने के विरोध

5 जनवरी को पुलिस द्वारा किसानों और महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज और खड़ी हुई फसल को बुलडोजर और ट्रैक्टरों से जोते जाने के विरोध

वृंदावन में 5 जनवरी को पुलिस द्वारा किसानों और महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज और खड़ी हुई फसल को बुलडोजर और ट्रैक्टरों से जोते जाने के विरोध में किसान नेता कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में वृंदावन के कालीदह पार्क में दूसरे दिन सत्याग्रह और धरने का आयोजन हुआ तत्पश्चात समस्त किसानों ने उजाड़ी गई फसल का मुआयना किया
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के आगरा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर के वरिष्ठ सलाहकार लोकेश कुमार राही महानगर महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक ने किसान आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन टिकैत का समर्थन दिया
सत्याग्रह को संबोधित करते हुए किसान नेता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि वृंदावन के किसानों पर लाठीचार्ज करके भूमि कब्जाने वाले प्रशासन को तत्काल मुकदमे वापस लेने होंगे और जमीन वापस करनी होगी अन्यथा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। उन्होंगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है और इस मामले के साक्ष्य उन्होंने मांगे जो उन्हें उपलब्ध करा दिए हैं साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने भी इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है
भारतीय किसान यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ महानगर सलाहकार लोकेश कुमार राही महानगर महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक ने कहा कि जमीन हमारी मां है और हम धरती मां को नहीं छोड़ेंगे, प्रदेश सरकार को किसानों के साथ न्याय करना होगा अन्यथा यह आंदोलन इतना बड़ा हो जायेगा जिसकी कल्पना सरकार ने नहीं की होगी
वृंदावन किसान भूमि
सत्याग्रह में प्रमुख रूप से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिट्टू उपाध्याय, काग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाटव, , कुंवर सिंह निषाद, कांग्रेस नेता ठाकुर सोहन सिंह सिसोदिया, नागेंद्र, सुरेश तोमर, किशोर, कन्हैया सैनी, धर्मपाल सैनी, राहुल सैनी, रामजीलाल, देवकी नंदन, अमर सिंह मेंबर, बिरजो भैया निषाद, ठाकुर लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, शोभाराम, बृजमोहन, केशव ठेकेदार, अमर टेंट वाले, राकेश, दामोदर स्वामी, शिवशंकर, प्रमोद, खेमचंद, यादराम, रोहित, धर्मेंद्र, यादराम, जगपाल, अर्जुन निषाद, कन्हैया सैनी, परम सिंह, गोविंद, नवाब सिंह निषाद, राजू, संजय निषाद, शोभा निषाद, चंद्रप्रकाश, बीरी सिंह, विनोद निषाद, धर्मेंद्र निषाद, बंटू, भगवान सिंह निषाद,

5 जनवरी को पुलिस द्वारा किसानों और महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज और खड़ी हुई फसल को बुलडोजर और ट्रैक्टरों से जोते जाने के विरोध

Latest Posts

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा छतरपुर। सिद्धपीठ बागेश्वर धाम में शुक्रवार से 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बेहतर के लिए इंजीनियरिंग का महत्व

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बेहतर के लिए इंजीनियरिंग का महत्व मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय और आईईईई यूपी(IEEE UP Section) अनुभाग के सहयोग से, "बेहतर...

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास, एवं सनातनी हिंदुओं के समस्त संगठनों को एकत्रित कर...

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद मथुरा। संकृति यूनिवर्सिटी के टेक्नो विज़न क्लब द्वारा वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति...

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

Related Articles