22.6 C
Mathura
Thursday, September 19, 2024

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ रविदास मंदिर के पास से आर्टिगा वाहन से नाजायज गांज कुल मात्रा 16.387 ग्राम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वही पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान संतोष कुमार सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह निवासी ग्राम कुल्हनाऊ थाना बक्सा जनपद जौनपुर व अमित वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामतेज वर्मा निवासी कौडियावा थाना कूढेभार जिला सुल्तानपुर के रूप में हुयी है। वही पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है। हम लोग बराबर पैसा लगाकर विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश से गांजा खरीद कर अपने घर आते हैं, जहाँ से हम लोग गांजा लाते हैं उसका नाम पता हम लोगों को नहीं मालूम है। वह अपना चेहरा ढक कर विशाखापट्टनम के निर्जन स्थान पर गांजा लाकर हमे देता है, जिसको हम लोग अपने यहां लाकर पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेच देते हैं।
वही गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ बनाएगा भाजपा के 10 लाख सदस्य

शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ बनाएगा भाजपा के 10 लाख सदस्य मथुरा। प्रदेश में सदस्यता अभियान को सफल बनाने व गति देने के लिये भाजपा शिक्षण संस्थान...

Related Articles