पत्नी की हत्या में 6 महीने से सजा काट रहा पति परंतु बाद में पता चल की पत्नी अपने मायके में मार रही मौज
पत्नी की हत्या में 6 महीने से सजा काट रहा पति परंतु बाद में पता चल की पत्नी अपने मायके में मार रही मौज: देश में के बार फिर एक और हैरतअंगेज मामला सामने आया है।

जी हाँ, आपको बता दें कि यहां बिहार के एक गांव एक पति अपनी पत्नी की हत्या में करीब 6 महीने से जेल में कैद है। लेकिन अचानक पता चलता है कि उसकी पत्नी जिंदा है और वह अपने मायके में सकुशल रह रही है। इस खुलासे से न सिर्फ उसका पति बल्कि पुलिस वाले भी दंग रह गए।
चर्चा में आई एक अनोखी लव स्टोरी, एक सफल लेडी डॉक्टर का दिल आया सफाई कर्मी पर, कर ली दोनों ने शादी
आपको बता दे की पुलिस के मुताबिक, युवती के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए हत्या की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती के मायके वालों के अनुसार उसके ससुराल वालों ने उसे जलाकर मार डाला। इसके बाद उसके पति को जेल में बंद कर दिया गया था। लेकिन पुलिस की छानबीन के बाद पता चला कि महिला सुरक्षित अपने मायके में है।
इसके बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां पर उसका बयान लिया। पुलिस के ही मुताबिक शशि कुमार अपनी पत्नी हीरा देवी की हत्या करने के मामले में करीब 6 महीने से जेल में बंद है। इस मामले में नेपाल के विनोद नायक ने शशि कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसके बाद से ही युवती का पति शशि कुमार को जेल में बंद कर दिया गया था।
परंतु अब अचानक छानबीन में पता चला कि शशि कुमार की पत्नी अच्छी खासी है और अपने मायके में खुशहाल जी रही है। उसे अपने मायके नेपाल में पाया गया। अभी पूरी घटना के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि पुलिस ने क्या सही ढंग से जांच नहीं की निर्दोष पति को 6 महीने तक जेल में रहना पड़ा ।