National President Bhanu Pratap Singh surrounded Bidhuna tehsil with farmers.
औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। बिधूना तहसील परिसर में आयोजित इस महापंचायत में सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने तहसील और चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि ऐरवाकटरा क्षेत्र में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अधिकारी और कर्मचारी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार नहीं रुका और चकबंदी सही तरीके से नहीं की गई, तो वे दो दिन बाद फिर आएंगे और दोषी अधिकारियों को पकड़कर पुलिस अधीक्षक के पास ले जाएंगे। किसान नेता ने किसानों से आह्वान किया कि वे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसान यूनियन उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराएगी। यदि आवश्यक हुआ तो महापंचायत कर अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा।
बाइट,,, भानू प्रताप सिंह, (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन)