दुबई में भी मनाया गया मां यमुना का जन्मोत्सव
मां यमुना का जन्मोत्सव कल संपूर्ण देश में मनाया गया था और विधि विधान से उनका पूजन भी किया गया था वहीं कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे मां यमुना का जन्मोत्सव न केवल भारत में बल्कि दुबई में भी उतनी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया जितनी श्रद्धा भाव के साथ भारत में मनाया जाता है दुबई में मां यमुना का जन्म उत्सव मां यमुना फाउंडेशन द्वारा मनाया गया भारतीय लोगों ने दुबई में उसी विधि विधान से मां यमुना की आरती उतारी जैसे की हमारे देश में उतारी जाती है और भजन भी खूब गाए गए साथ ही एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जहां पर युवा मां यमुना के भजन गाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं भक्तों ने सभी देशवासियों को यमुना जन्मोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाइयां दी यह पूरा कार्यक्रम मां यमुना फाउंडेशन के संस्थापक लड्डू चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया