12.9 C
Mathura
Thursday, February 6, 2025

अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारियों बैठे धरने पर

अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारियों बैठे धरने पर

मथुरा अभी न्यूज़ (राहुल ठाकुर,वैभव भारद्वाज ) नगर निगम मथुरा-वृंदावन के पूर्व नगर आयुक्त और अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराये जाने के मामले में राजनीति गर्मा गई है। सोमवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने कार्यालय में धरना देकर मांग की है कि यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ तो संगठन द्वारा हड़ताल कर दी जायेगी।
कर्मचारियों के प्रदर्शन को बडी संख्या में आकर पार्षदों ने भी अपना समर्थन दिया है।
ज्ञात रहे कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह होरा ने सीजेएम अदालत से अपने साथ हुई मारपीट अभद्रता के मामले में पूर्व नगर आयुक्त वर्तमान में रामपुर जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड सहित नामजद अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर न्यायालय ने अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिये। इस आदेश की जानकारी मिलते ही नगर निगम कर्मियों में आक्रोश फैल गया। आज कार्यालय खुलते ही कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी नेता हरि किशन शर्मा का कहना था कि फर्जी मामले में मुकद्मा दर्ज नहीं होना चाहिए, यदि घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हड़ताल कर दी जायेगी।
धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त अनुनय झा ने सभी आक्रोशित कर्मचारियों और पार्षदों को समझाया कि किसी के साथ भी गलत नहीं होगा जो सत्य घटनाक्रम है उस पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारियों बैठे धरने पर
अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारियों बैठे धरने पर

Latest Posts

संस्कृति विवि के 17 विद्यार्थियों को जापान की कंपनी जे-टेक्ट ने दीं नौकरी

Japanese company J-Tect gave jobs to 17 students of Sanskriti University. संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जापान की ख्यातिप्राप्त जे-टेक्ट इंडिया कंपनी में नौकरी...

Ascent Abacus Academy के होनहार छात्रों ने 2 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अबेकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता

मथुरा के Ascent Abacus Academy के होनहार छात्रों ने 2 फरवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अबेकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर...

के आर पीजी कॉलेज मथुरा बना क्रिकेट में विजेता

दिनांक 2 फरवरी से 4 फरवरी तक आरबीएस कॉलेज आगरा द्वारा अंतर महाविद्यालय (पुरुष )क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव एवं...

संस्कृति विवि में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

Awareness raised about the health of parents in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘पेरेंटल मेंटल हेल्थ डे’ के अवसर पर आयोजित...

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने किसानों के साथ बिधूना तहसील का किया घेराव

National President Bhanu Pratap Singh surrounded Bidhuna tehsil with farmers. औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में राष्ट्रीय...

Related Articles