34.8 C
Mathura
Monday, October 21, 2024

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत , मायके पक्ष ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत , मायके पक्ष ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

मथुरा अभी न्यूज़ (बृजवासी ) मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड पर खामिनी के निकट एक स्कूली बस की चपेट में आकर बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
गुरुवार दोपहर 1:30 बजे मलसराय गोवर्धन से मथुरा आ रहे बाइक सवार उपेंद्र शर्मा की बाइक एम एस पब्लिक स्कूल नगला कुम्हेरिया की बस से टकरा गई। जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए। उसे शहर के निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया । जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने महिला के पति पर ही उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला के भाई ने बताया कि उपेंद्र शर्मा पहले से ही महिला के साथ मारपीट करता था। और उसे मारने के नए-नए तरीके ढूंढ रहा था। जहां मृतक महिला के भाई का कहना है कि उसके पति ने ही उसे धक्का देकर बस के नीचे गिराया है ।जिससे उसकी मौत हुई है ।वही 4 बरस के मासूम ने भी अपने पिता पर ही मां के हत्या का आरोप लगाया है ।इसमें कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। मथुरा से साथी अनुरूद्ध शर्मा के साथ मुरली मनोहर सिंह की रिपोर्ट

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत , मायके पक्ष ने लगाया पति पर हत्या का आरोप
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत , मायके पक्ष ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

Latest Posts

सफारी 3 ने अपने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

सफारी 3 ने अपने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप आगरा में सपा नेत्री व पूर्व मेयर प्रत्याशी ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज...

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ बागेश्वर धाम में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा छतरपुर। सिद्धपीठ बागेश्वर धाम में शुक्रवार से 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बेहतर के लिए इंजीनियरिंग का महत्व

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बेहतर के लिए इंजीनियरिंग का महत्व मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय और आईईईई यूपी(IEEE UP Section) अनुभाग के सहयोग से, "बेहतर...

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास, एवं सनातनी हिंदुओं के समस्त संगठनों को एकत्रित कर...

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद मथुरा। संकृति यूनिवर्सिटी के टेक्नो विज़न क्लब द्वारा वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति...

Related Articles