राया क्षेत्र के बलदेव रोड स्थित गांव इटोली में दो पक्षों में हुआ विवाद
मथुरा अभी न्यूज़ (जितेन्द्र सिंह ) थाना राया क्षेत्र के बलदेव रोड स्थित गांव इटोली में दो पक्षों में विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
वही घायल विशंभर सिंह ने जानकारी देते हुए बतयाआवारा पशुओं को लेकर विवाद हो गया आवारा पशुओं को लेकर दूसरा प्रधान पक्ष ने हमसे गाली गलौज कर दी और मारपीट कर दी फिर उसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें एक पक्ष से दो भाई डिगंबर सिंह और दिसंबर सिंह पुत्र बुद्धा सिंह घायल हो गए वही पटवारी गांव से इटोली गांव दूध कढ़ाने जा रहे एक दूधिया लक्ष्मण सिंह के गोली लगी है गोली लगने से दूधिया लक्ष्मण सिंह घायल हो गया वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया वही पुलिस ने दोनों पक्ष से करीब 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है एक पक्ष से रिंकू प्रधान ललितेश दिनेश वीरेंद्र वही दूसरे पक्ष से शैलेंद्र सिंह बहादुर सिंह और करण सिंह यह सभी थाना राया के गांव इटोली के निवासी है
