38.6 C
Mathura
Thursday, May 15, 2025

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जिला शाखा प्रमुख एवं शाखा प्रमुखों द्वारा माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जिला शाखा प्रमुख एवं शाखा प्रमुखों द्वारा माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मथुरा अभी न्यूज़ (सीमा शर्मा ) आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर ,तिरंगा शाखा मथुरा एवं आप की ओर से ,मथुरा के हृदय स्थल होली गेट से ,विकास बाजार तक हाथों में देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए एक पदयात्रा बड़े जोश के साथ निकाली गई।
विकास बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जिला शाखा प्रमुख एवं शाखा प्रमुखों द्वारा माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हुए समवेत राष्ट्रीय गान गाया गया और तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा जिसे उपस्थित सभी शाखा सेवियों ने दोहराया।
आप के जिला अध्यक्ष भगत सिंह ने गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने को कहा।
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान के बारे में विस्तार से विचार व्यक्त किए और कहा कि गांधी जी और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं । सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले गांधी को यह देश कभी नहीं भूलेगा। गांधीजी ने न केवल आजादी के आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई वल्कि भारतीय समाज के अंदर आसमानता छुआछूत आदि कुरीतियों के खिलाफ भी संघर्ष किया।
प्रत्येक भारतवासी को इस बात का गर्व है वह मिलेनियम गांधी के देश का नागरिक है। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए सीढ़ियां निर्मित करने के लिए मांग की गई
लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए नमन किया गया और उनकी असाधारण सादगी पर एवं निर्भीकता पर विचार व्यक्त किए गए।
आपके पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज एवं तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने गांधी प्रतिमा के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के श्रमिकों की सभी मांगों का समर्थन किया।
सुरेश कुमार सैनी भगत सिंह एवं रवि प्रकाश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।
आप यूथ विंग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में एक दोपहिया वाहन रैली राया से कृष्णा पुरी चौराहा होली गेट होती हुई विकास बाजार पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में नौजवान शामिल थे।
पदयात्रा में तिरंगा शाखा एवं आम आदमी पार्टी के शाखा प्रमुख विजय सिंह अंसार शाह अल्वी विजय प्रताप सिंह फिरोज आलम शोभित प्रजापति आप पूर्व प्रदेश सचिव अतुल भारद्वाजपूर्व आप जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पवन सैनी महिला विंग अध्यक्ष निर्मल शर्मा माइनॉरिटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद इरफान पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनवारीलाल भरंगर पूर्व यूथ विंग महासचिव विकास चौहान सचिव सचिव जतिन चौहान आप पूर्व ओबीसी जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव पूर्व सोशल मीडिया मथुरा प्रभारी अजय शर्मा सुरेश चंद मीणा राजेश शर्मा मुरारी लाल बघेल विवेक चौधरी चंद्रवीर सिंह मानिक सिद्धार्थ सूरज ठाकुर मृदुल भारद्वाज श्रीमती विमला नत्थू सैनी जसोदा देवी चंद्र वती केला राजेंद्र सैनी सुमेर माहौर राजकुमार वाल्मिक दीपक खरे महेंद्र कुमार दाऊ दयाल सैनी बद्री प्रसाद शर्मा जावेद अली खुदा बख्श भूरा खान संतोष कुमार श्रीवास्तव गौरव चौधरी रोहित कुलदीप आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जिला शाखा प्रमुख एवं शाखा  प्रमुखों द्वारा माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर जिला शाखा प्रमुख एवं शाखा प्रमुखों द्वारा माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

Related Articles