26.1 C
Mathura
Saturday, September 21, 2024

भारत ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, जल्द ही दुनिया का सबसे लंबा हाईवे बनकर होगा तैयार

तेजी से सड़क बनाने के मामले में आज के समय में भारत विश्व में एक अलग ही कीर्तिमान स्थापित कर रहा है |जी हाँ, आपको बता दें कि मौजूदा सरकार 1 दिन में 50 किलोमीटर सड़क बनाने का दावा करती है और यह सच भी है | इसी के चलते अब सड़क बनाने के मामले में हिंदुस्तान एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है और वह रिकॉर्ड है विश्व का सबसे लंबा हाईवे बनाने की |


दरअसल, आपको बता दें कि भारत में विश्व का सबसे लंबा हाईवे मुंबई एक्सप्रेसवे बन रहा है जिस पर काम तेजी से चल रहा है और अनुमान है कि यह हाईवे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा | यह हाईवे देश की राजधानी नई दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगा | इसके अलावा इस हाईवे बनने से देश के जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा एवं सूरत जैसे आर्थिक केंद्रों की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी |


इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि यह एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा एक्सप्रेसवे है जहां वन्य जीवों के लिए ओवरपास की सुविधा दी गई है | इसके निर्माण में 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल होगा जो 50 हावड़ा ब्रिज के बराबर है | साथ ही इसमें 35 करोड़ क्यूबिक मीटर मिट्टी और 80 लाख टन सीमेंट का इस्तेमाल होगा | यह सीमेंट देश की सालाना उत्पादन क्षमता के दो फीसदी के बराबर है | इसके निर्माण पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है |


इन सब के अलावा इस हाइवे की खास बात यह है कि इसके बनने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा | अभी इन दोनों शहरों के बीच यात्रा में 24 घंटे लगते हैं | इस पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां फर्राटा भरेंगी |
परंतु भविष्य में तैयार होने वाला यह हाईवे सिर्फ भारत की ही नहीं अपनी भी विश्व के मानचित्र में निश्चित ही एक अलग पहचान बनाएगा |

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ...

Related Articles