27.3 C
Mathura
Tuesday, September 17, 2024

जाने कैसे जैविक खाद के बिजनेस आईडिया में छिपा है तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका?

जाने कैसे जैविक खाद के बिजनेस आईडिया में छिपा है तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका?

कैसे जैविक खाद के बिजनेस आईडिया में छिपा है तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका: AbhiNews के Business Idea में समझे जैविक खाद सम्बन्धित बिज़नेस की बारीकी |

जाने कैसे जैविक खाद के बिजनेस आईडिया में छिपा है तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका
कैसे जैविक खाद के बिजनेस आईडिया में छिपा है तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका

आज हमारे इस लेख के जरिये आप हम “जाने कैसे जैविक खाद के बिजनेस आईडिया में छिपा है तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका” इस बिज़नेस आईडिया में लागत आयेंगी बहुत कम और मुनाफा होगा आपको बहुत तगड़ा | आजकल हमारे देश के किसान भी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हो रहे समाज के अनुसार जैविक खाद का उपयोग अधिक करने लगे हैं |

जाने कैसे सरकारी सहयोग से गांव या घर में ही इस बिज़नेस की शुरुआत करके कर सकते है लाखों रुपये महीने की कमाई?

आजकल भारत समेत पूरे विश्व में ऑर्गेनिक फार्मिंग के उत्पादों की मांग बहुत तेजी से बढ़ने लगी है |आज के समय में लोगो की जैसे-जैसे अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे उनके द्वारा लगातार कृत्रिम खाद और कीटनाशक के छिड़काव वाली सब्जियों और फलों से दूरी बनाई जा रही हैं | ऐसे में आपके लिए खेती-किसानी से जुड़ा ये एक बहुत ही उम्दा बिसनेस साबित हो सकता है |

आप जैविक खाद सम्बन्धित इस बिज़नेस आईडिया को व्यापारिक रूप देकर इस बदलते लाइफस्टाइल का लाभ उठा सकते हैं | जैविक खाद का उपयोग करने से आपकी फसल की गुणवत्ता सुधरने के साथ ही आपकी जमीन की उर्वरकता भी बरकरार बनी रहती है |

जैविक खाद से उपजी फल व सब्जियों के सेवन से शरीर पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ता है इसलिए आजकल हमारे देश के किसानों द्वारा जैविक खाद के उपयोग को बहुत अहमियत दी जा रही है |

हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे कि आप ये बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं और इसमें आपको कितना मुनाफा हो सकता है :-

जैविक खाद सम्बन्धित बिजनेस में आने वाली लागत

जैविक खाद सम्बन्धित बिजनेस में आपका शुरुआती निवेश थोड़ा ज्यादा हो सकता है जिसके लिए आपके पास लोन लेने का विकल्प भी मौजूद है | इसे छोटे स्तर पर शुरू करने में आपका 1-5 लाख रुपये की लागत आती है |जैविक खाद बनाने हेतु आप अपने पास खाली पड़ी किसी भी जमीन का उपयोग कर सकते हैं |

इसके बाद आपको कई प्रकार की मशीनों की आवश्यकता होगी जैसे कि बायो रिएक्टर, बायो फर्मेंटर, ऑटो क्लेव, बॉयलर, आरओ प्लांट, कंपोस्ट सिविंग मशीन, कंप्रेशर, फ्रीजर, कन्वेयर्स आदि कुछ अन्य मशीनों की |इसके साथ ही इस बिजनेस की शुरुआत के लिए आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही फर्टिलाइजर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा |

कच्चा माल

जैविक खाद बनाने सम्बन्धित कच्चे माल के रूप में आपको शीप मेन्योर, पोल्ट्री मेन्योर, गोबर, कृषि कचरा और रॉक फॉस्फेट आदि की आवश्यकता होगी |

जैविक खाद से की जाने वाली कमाई

किसी भी बिजनेस में रिटर्न की सम्भावना उसके स्केल पर निर्भर करती है | साफ़ और आसान शब्दों में कहे तो आपके द्वारा बिजनेस कितने बड़े स्तर पर किया गया है | जैविक खाद के बिजनेस में आप अपनी लागत के अनुसार 20-21 फीसदी का लाभ प्राप्त कर सकते है | आसान भाषा में समझे तो आपको 5 लाख रुपये के पर कुल कमाई करीब 6 लाख रुपये से ज्यादा की होगी और शुद्ध मुनाफा 1 लाख रुपये का रहेगा |

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ...

Related Articles