33.2 C
Mathura
Sunday, April 20, 2025

डांडिया नाइट में जीएल बजाज के छात्र-छात्राओं ने जमाया रंग

डांडिया नाइट में जीएल बजाज के छात्र-छात्राओं ने जमाया रंग

चित्र कैप्शनः डांडिया नाइट में जीएल बजाज की युवा तरुणाई ने कुछ यूं पेश किए कार्यक्रम

मथुरा। इन दिनों समूचे देश में शारदीय नवरात्र के चलते हर कोई अपने-अपने तरीके से भक्तिभाव के बीच  दुर्गा माता को खुश कर रहा है। शनिवार शाम जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा के सांस्कृतिक क्लब “अरुणिमा” द्वारा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने भक्तिभाव के बीच जमकर डांडिया खेलते हुए डांस व गीत प्रस्तुत किए। डांडिया नाइट का शुभारम्भ संस्थान के विभागाध्यक्षों द्वारा मां दुर्गा की आरती के साथ किया गया।

नवरात्र के पावन अवसर पर गरबा और डांडिया का अपना विशिष्ट महत्व है। इसके बिना नवरात्र महोत्सव फीका फीका सा लगता है। दरअसल, डांडिया देवी दुर्गा (शक्तिस्वरूपा) और महिषासुर (दानव राजा) के बीच लड़ाई के नाटकीयकरण का संकेत है, जिसमें शक्तिस्वरूपा मातारानी विजयी होती हैं।

कोमल सिंह और प्रिंस केसरी के परिधानों को मिला पहला पुरस्कार

जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा के सांस्कृतिक क्लब “अरुणिमा” द्वारा आयोजित डांडिया नाइट में छात्र-छात्राओं ने विविध थीमों से जुड़े गानों पर नृत्य की शानदार परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रंग-बिरंगे परिधानों में छात्र-छात्राओं ने डीजे की धुन पर डांडिया नाइट को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुरम्य लयबद्ध गरबा में घूमते तथा उत्साह से डांडिया बजाते हुए ऊर्जावान युवा छात्र-छात्राओं के मनमोहक करतबों की हर किसी ने सराहना की।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नयनाभिराम गरबा और डांडिया का अवलोकन करने के बाद निर्णायकों ने अपना फैसला सुनाया। निर्णायकों ने बेस्ट ड्रेस्ड गर्ल्स के लिए कोमल सिंह (सीएसई तृतीय वर्ष) तथा बेस्ट ड्रेस्ड ब्वॉय के लिए प्रिंस केसरी (सीएसई द्वितीय वर्ष) का चुनाव किया। अंत में संस्थान द्वारा इन दोनों को पुरस्कृत किया गया। डांडिया नाइट का लुत्फ छात्र-छात्राओं के साथ ही प्राध्यापकों तथा संस्थान के कर्मचारियों ने भी उठाया।

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles