गणेश पूजन एवं श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ त्रिवेद परायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
मथुरा अभी न्यूज़ (भरत शर्मा ) पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा एवम ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र सुरक्षा, जगत कल्याण हितार्थ नवकुंडीय त्रिवेद परायण महायज्ञ का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर ब्रज मंडल साधु समाज के अध्यक्ष प्रेमदास महाराज, भाजपा नेता तरूण सेठ, जगदीश सुपानिया एवम ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामदेव भारद्वाज द्वारा आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।
मुख्य अतिथि प्रेमदास महाराज ने बताया कि हमारा देश आर्यवर्त ऋषियों का देश है, वेद ज्ञान कल्याण करने वाली वाणी एवम् ज्ञान है। हमारे देश मे प्रारंभ से ही जगत कल्याण हेतु धार्मिक आयोजन आयोजित होते रहते हैं। जगदीश सुपनिया एवम रामदेव भारद्वाज ने बताया कि यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति देने से पर्यावरणीय प्रदूषण दूर होता है साथ ही आत्मिक शुद्धि भी होती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति ओर सद्गुरु की प्रेरणा औषधि के समान है। योगेंद्र शर्मा ने बताया कि वेद के मंत्रों के उच्चारण से मनुष्य की आत्मिक और भौतिक उन्नति होती है। मुख्य संयोजक पंडित विवेक उपाध्याय ने बताया कि नगर में सप्तम बार हो रहे पंचकुंडीय यज्ञ में प्रात एवम् सांय वैदिक मंत्रों की आहुति प्रदान की जाएगी। दोपहर बाद कलश यात्रा का शुभारंभ अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के बिहारीलाल वशिष्ठ, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज, महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने की। रामचरित मानस पाठ विष्णु शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर संरक्षक कन्हैयालाल गोयल, सोहनलाल मिश्र, भूदेव शर्मा, राजपाल शर्मा, योगेश धनौतिया, रूपकिशोर उपमन्यु, महेश पाल, शिवकांत चौधरी, दीपक भारद्वाज, पवन जादौन, वीरपाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।