आप सभी को पता है कि आज के समय में ऑनलाइन लव या डेटिंग एप पर अपने लिए जोड़ीदार ढूंढना काफी आसान हो गया है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी खूब निकल कर आते हैं क्यूंकि कई बार तो ऐसा धोखा मिलता है जिसे लोग जीवन भर याद करते हैं |
अब इसी कड़ी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक लड़की इसी चक्कर में विदेश पहुंच गई |
दरअसल आपको बता दे की यह लड़की ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर की रहने वाली है और कुछ महीने पहले ही डेटिंग ऐप पर उसकी एक लड़के से मुलाकात हुई थी | इसके बाद दोनों की बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और पता चला कि यह लड़का इंडोनेशिया के बाली का रहने वाला है फिर बातचीत के क्रम में उसने मिलने का भी प्लान बनाया |
जिसके बाद यह तय हुआ कि लड़की ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया आएगी, समय निकालकर लड़की इंडोनेशिया पहुंच गई इसके लिए टिकट कराया और वहां पहुंचकर गाड़ी बुक करके रोड का भी लंबा सफर तय किया | लेकिन जब उसने लड़के को फोन किया तो लड़के ने मिलने से मना कर दिया जिसके बाद लड़की के कई बार मैसेज करने के बावजूद भी वह नहीं आया |
बता दे की लड़की वापस फिर ऑस्ट्रेलिया लौट आई | लड़की सोच कर हैरान थी कि ऐसा क्यों हुआ |
फिर लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी बताई जिसके बाद लोगों ने सुझाव दिया कि ऐसा भी हो सकता है कि लड़का सिर्फ मजे लेने के लिए ऐसा कर रहा था या फिर हो सकता है वह शादीशुदा हो या उसकी पहले से ही कोई गर्लफ्रेंड हो |
फिलहाल लड़की वापस ऑस्ट्रेलिया लौट आई है और सोशल मीडिया पर डाली गई है उसकी है कहानी आजकल हर जगह वायरल हो चुकी है, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है |