35.4 C
Mathura
Sunday, June 1, 2025

प्रत्येक महिला बनेंगी आत्मनिर्भर:- वेद प्रकाश पांडे

प्रत्येक महिला बनेंगी आत्मनिर्भर:- वेद प्रकाश पांडे

मथुरा। जनपद स्थित फाइटर एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट (फामा अकादेमी) एवं वसुन्धरा ब्लेसिंग फाउंडेशन वृन्दावन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह एवं महिला आत्मरक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी ZRUCC मेंबर, उत्तर रेलवे रीना गुप्ता ने महिलाओ के बढ़ते हुए आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की बात रखी। कार्यक्रम की सहसंयोजक डॉक्टर सुनीता पचार ने उत्कृष्ट महिलाओं को शॉल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं प्रमाण प्राप्त करने वाली महिलाओं के जीवन की प्रेरणादायक कहानियों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत भी किया। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु रहे सौरभ चतुर्वेदी ने महिला सशक्तिकरण को एक मिसाल बताते हुए उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर महिलाएं अपना विकास एवं राष्ट्र का विकास कैसे करें विषय पर प्रकाश डाला। लोक गायिका आभा द्विवेदी एवं स्ट्रेस फ्री म्यूजिक प्रशिक्षिका नम्रता सिंह ने संगीत के माध्यम से महिलाओं के मन को शांत एवं धैर्य को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सोनू निषाद एवं वेद प्रकाश पांडे ने महिलाओं को आत्मरक्षा की कला से जोड़ते हुए बेसिक तकनीकी का ज्ञान दिया एवं अवगत कराया की छोटी से छोटी वस्तु का इस्तेमाल करके महिलाएं अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं। सम्मान प्राप्तकर्ता महिलाओ में प्रधानाध्यापिका बबीता भगत, प्रोफेसर चिंतामणि देवी, लवली पटेल, योगा ट्रेनर रिंकू शर्मा, ब्यूटीशियन नेहा राय, सामाजिक कार्यकर्ता महक श्रीवास्तव, मिथलेश सिंह आर्या, सीमा शर्मा, माधवी रानी, संतोष, हेमलता ठाकुर, तनु चौहान, शिक्षिका डाक्टर शशि प्रभा कपूर, शारीरिक शिक्षक ज्योति शर्मा, तरु चौधरी, कंचन रानी, शिवानी वर्मा, निकिता, मीनू चौधरी, गीता , संजना शर्मा, श्री राधा कृष्ण पोशाक एवं श्रृंगार शिल्पी फेडरेशन उपाध्यक्ष प्रीति, अध्यक्ष कंचन राजावत, सोशल एक्सपर्ट उत्तर प्रदेश प्रॉ पूअर टूरिज्म सुमन चौधरी, विभा शर्मा, गायिका नम्रता सिंह, कथक नृत्यांगना चांदनी कुमारी, ग्रहणी पूजा पांडेय, एवं कुकिंग एक्सपर्ट सुषमा कुमारी मुख्य रूप से शमिल रही। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि खेलों के माध्यम से महिलाएं अपना भविष्य उज्जवल कर सकती हैं। खेल प्रशिक्षक के रूप में महिलाएं आज युवाओं का मार्गदर्शन भी कर रही हैं ऐसे में सरकार द्वारा मुख्य रूप से चलाए जा रहे कार्यक्रम जेसे खेलो इंडिया, फिट इंडिया, मिशन शक्ति एवं खेलो इंडिया यूथ गेम के साथ जुड़कर महिलाएं अपना भविष्य निखार सकती है। अभिभावक के रूप में पहुंचे पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष बी एस शर्मा ने बताया की महिलाओं ने आज के समय में अपनी मेहनत के बल पर मंजिल हासिल करना सीख लिया है। रीना गुप्ता के पिता रेलवे सलाहकार डी एल गुप्ता ने बताया की उनकी बेटी ने संघर्ष के पश्चात आज अपना भविष्य निखार लिया है। जिस पर उन्हे गर्व भी है। कार्यक्रम के अंत में अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धावक अरुण कुमार सिंह आर्या ने महिलाओ हेतु नृत्य प्रस्तुत कर सभी का प्रसन्न रहने की सलाह दी। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के तकनीकी निदेशक राजीव सोनी ने प्रदान की।

Latest Posts

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का प्रसिद्ध कंपनियों में हुआ चयन

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनियां की प्रसिद्ध कंपनियों में नौकरियां हासिल की हैं।...

संस्कृति विवि में स्थापित होगी अनरियल लैब और ग्रीन स्टूडियो

Unreal Lab and Green Studio will be established in Sanskriti University अनरियल एज संस्कृति विश्वविद्यालय में चार करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक अनरियल इंजन...

संस्कृति विश्वविद्यालय के 60 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

संस्कृति विश्वविद्यालय के 60 विद्यार्थियों का श्रीराम जानकी हॉस्पिटल स्टाफिंग सर्विस कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को उनके...

काम को व्यवस्थित और आसान बनाता है डाटा स्ट्रक्चरः सचिन कुमार

Data structure makes work organized and easy: Sachin Kumar मथुरा। सूचना क्रांति के युग में बिना डाटा कोई काम नहीं चल सकता। डाटा संरचना डाटा...

संस्कृति विवि में प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने के बताए सहज उपाय

Simple ways to increase immunity power told in Sanskriti University मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में "प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने: समग्र दृष्टिकोण" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन...

Related Articles