लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी का एमएम रोड टेंडर होने के बाद भी नही बन सका है। रविवार को कॉलोनी के प्रबुद्ध नागरिकों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें एक जून तक एमएम रोड का निर्माण शुरु ना करने पर भूख हडताल की चेतावनी दी है।
डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी निवासी आरपी पांडे, अमित त्रिपाठी, विनोद शुक्ला, गोविन्द शर्मा, अभिषेक शुक्ला, विनोद शुक्ला, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, हरी बहादुर पाल आदि ने बताया कि कॉलोनी का एमएम रोड करीब 750 मीटर लम्बा है और मुख्य मार्ग है। गत दिनों कॉलोनीवासियों द्वारा आमरण अनशन किए जाने के बाद इस रोड को जीडीए ने बनाने का आश्वासन दिया था तथा सन 2022 में इसके निर्माण के लिए करीब 1.80 करोड रूपये का टेंडर छोडा था। जीडीए ने एक तरफ छोटे से भाग पर नाले का निर्माण कराकर काम बीच में छोड दिया है। जिसके कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। आरपी पांडे ने बताया कि अगर एक जून तक रोड का निर्माण कार्य शुरु नही किया गया तो वह और दर्जनों प्रबुद्ध कॉलोनीवासी तीन जून से अनिश्चिकॉलीन भूख हड़ताल शुरु कर देगे। कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।