29.7 C
Mathura
Tuesday, September 24, 2024

विकसित गाँवों से बनेगा विकसित भारत – अशोक कटारिया ,गांव चलो अभियान में बूथ पर प्रवास करेंगे भाजपा नेता

विकसित गाँवों से बनेगा विकसित भारत – अशोक कटारिया, गांव चलो अभियान में बूथ पर प्रवास करेंगे भाजपा नेता

मथुरा। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा घर घर दस्तक देने के लिए गाँव चलो अभियान शुरू करने जा रही है। चार से ग्यारह फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में कार्यकर्ता गांव के बूथ पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान सरकार की उपलब्धियां को लोगों से साझा करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की कार्यशाला जिला कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के जनपद प्रभारी एमएलसी अशोक कटारिया ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित गांव के साथ ही भारत विकसित हो सकता है। इसी सोच के साथ भाजपा कार्यकर्ता मथुरा के प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ पर 24 घंटे के लिए प्रवास करेंगे। इस दौरान पार्टी की गरीब कल्याण नीति रीति व सरकार की उपलब्धियां का प्रचार प्रसार कर लोगों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन संकल्पों को लेकर भाजपा जनता के बीच पहुंची उन सभी संकल्पों को मोदी-योगी सरकार ने पूरा किया है। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव गांव तक पहुंच कर हर घर की दहलीज पर दस्तक देकर भाजपा सरकार की योजनाएं पहुंचानी है। विपक्ष के विघटनकारी मंसूबों को ध्वस्त करना है। क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद्र सिकरवार ने कहा कि आज पूरा भारत राममय है। प्रधानमंत्री देश के हर वर्ग के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति से सीधा जुड़ेगा और उनकी समस्याओं को समझेगा। महानगर प्रवक्ता दीपांकर भाटिया ने बताया कि अभियान का संयोजक महानगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा, सह संयोजक प्रिंस गौड़ और पूरन प्रताप सिंह को बनाया गया है। कार्यशाला में गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, उप्र सहकारी बैंक के अध्यक्ष चौ तेजवीर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पन्नालाल गौतम, भरत राजपूत, निरंजन धनगर, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, हेमंत अग्रवाल, अवधेश उपाध्याय, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, योगेश आवा, राजेंद्र पटेल, दीपा अग्रवाल, नीरू सक्सेना, नितिन शर्मा, रश्मि शर्मा, सुल्तान तरकार, डीएन गौतम, संजय शर्मा, राजेश गुप्ता, योगेश द्विवेदी, पंकज शर्मा, सुरेंद्र निषाद, भाजयुमो अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, राजेंद्र होरा, पूजा चौधरी, पार्षद तरुण सैनी, राकेश भाटिया, हनुमान पहलवान, अनुराग चतुर्वेदी, विनीत शर्मा, यशराज चतुर्वेदी, परशुराम शर्मा, राजू चौधरी, दुर्गेश शर्मा, शुभम ठाकुर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री राजू यादव ने किया।

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय...

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम मथुरा। भक्ति वेदांता गुरुकुलम एण्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के...

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम...

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा मथुरा। आत्महत्या निरोध को लेकर संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक सेमिनार का...

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

Related Articles