24 C
Mathura
Friday, October 18, 2024

संस्कृति विवि में डांडिया नाइट, जमकर नाचे विधार्थी

संस्कृति विवि में डांडिया नाइट, जमकर नाचे विधार्थी

मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में बड़े जोर शोर के साथ डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। विवि के अधिकारी, कर्मचारियों, छात्र और छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देर रात तक आनन्द लिया।
डांडिया नाइट की शुरुआत मां दुर्गाजी की आरती के साथ हुई। संस्कृति विश्विद्यालय की सीईओ और विवि के कुलपति प्रो एमबी चेट्टी सहित अन्य अधिकारियों ने विधिविधान के साथ पूजन करके माता की आरती उतारी। इसके साथ ही ढोल नगाड़ों की थाप पर सभी पदाधिकारियों, छात्र छात्राओं ने डांडिया नृत्य शुरू कर दिया। छात्राओं ने परंपरागत परिधान पहनकर गरबा नृत्य किया। गुजरात की गंध बिखेरते गीतों पर छात्र छात्राओं ने एक के बाद एक नृत्य प्रस्तुतियां देकर लोगों का दिल जीत लिया। उत्सव की ये रात नृत्यों से झूम उठी। देर रात तक लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। आयोजन की तायरियों में संस्कृति स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डा डीएस तोमर, विधि सिंह,प्रशासनिक अधिकारी विवेक श्रीवास्तव आदि लोगों विशेष सहयोग दिया।

Latest Posts

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी एक निजी कार्यक्रम में लोनी पहुंची साध्वी डा प्राची दीदी ने...

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण मथुरा 14 अक्टूबर मथुरा की प्रख्यात पुरातन 125 साल पुरानी...

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहुंचे जीएल बजाज कॉलेज

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहुंचे जीएल बजाज कॉलेज फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अपनी पूरी टीम के साथ अपनी आने...

Related Articles