24 C
Mathura
Friday, October 18, 2024

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक किया लॉच

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक किया लॉच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक’’ (जी.ई.पी) लॉच किया। जी.ई.पी का शुभारम्भ करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। उत्तराखण्ड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आंकलन 04 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जी.ई.पी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य में जी.ई.पी लागू होने से ईकोलॉजी और ईकोनॉमी के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा। इस सूचकांक के परिणामों के विश्लेषण से भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में और जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रकृति प्रदत्त अनेक प्रकार की वन संपदा है, आवश्यकता है इनके सदुपयोग की। हमें वृक्षारोपण के साथ जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है। उत्तराखण्ड दुनिया को पर्यावरण के क्षेत्र में दिशा देने का कार्य करता है। राज्य में अमृत सरोवरों की संख्या में तेजी से वृद्धि की जा रही है। जिलाधिकारियों, वन विभाग, सारा और अन्य कार्यदाई संस्थाओं को इनके संरक्षण और जल स्तर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से 15 अगस्त तक राज्य में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 01 लाख 64 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Latest Posts

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी एक निजी कार्यक्रम में लोनी पहुंची साध्वी डा प्राची दीदी ने...

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण मथुरा 14 अक्टूबर मथुरा की प्रख्यात पुरातन 125 साल पुरानी...

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहुंचे जीएल बजाज कॉलेज

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहुंचे जीएल बजाज कॉलेज फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अपनी पूरी टीम के साथ अपनी आने...

Related Articles