27.7 C
Mathura
Sunday, April 20, 2025

भाजपा मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपना संकल्प पत्र पत्रकारों के बीच रखा

भाजपा मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपना संकल्प पत्र पत्रकारों के बीच रखा

नगर निगम अयोध्या द्वारा आगामी 100 दिवसीय कार्ययोजना को लेकर शहर के हाईवे स्थित एक निजी होटल मे प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपना संकल्प पत्र पत्रकारों के बीच रखा।पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने ने कहा कि 100 के बाद नगर निगम की सूरत व सीरत बदल जाएगी।इस मौक़े नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ -साथ नव निर्वाचित पार्षद भी मौजूद रहे। वही संकल्प पत्र पर जारी करते हुए भाजपा मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि अगले 100 दिनों तक नगर निगम अयोध्या के द्वारा योजना बनाकर एक संकल्प पत्र रखा है। जिसमें विभिन्न विभागों के अगले 100 दिन मे लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन लक्ष्यों के द्वारा नगर निगम की सूरत व सीरत बदल जाएगी।उन्होंने कहा कि अयोध्या की स्मार्ट सड़के बनाई जाएगी।वही कहा कि कर विभाग के द्वारा नगर निगम में छह माह से अधिक समय से लंबित विवादित/ नामांतरण के प्रकरणों को 100 दिन में निस्तारण किया जाएगा।इसके अतिरिक्त समयावधि पूर्ण कर चुके अविवादित नामांतरण प्रकरणों को युद्ध स्तर पर 01माह मे निस्तारित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग-डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण हेतु ऑनलाइन मानीटरिंग व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए भवनों पर 31 जुलाई 2023 तक क्यूआर कोड स्थापित कर दिए जाएगा।

भाजपा मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपना संकल्प पत्र पत्रकारों के बीच रखा

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles