31.9 C
Mathura
Saturday, April 19, 2025

कौन है भूपेंद्र सिंह चौधरी और भाजपा ने क्यों बनाया उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष जानिए इसके पीछे के मायने।

कौन है भूपेंद्र सिंह चौधरी और भाजपा ने क्यों बनाया उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष जानिए इसके पीछे के मायने।
कौन है भूपेंद्र सिंह चौधरी और भाजपा ने क्यों बनाया उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष जानिए इसके पीछे के मायने।

उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है सभी अटकलों पर विराम लगा बीते बृहस्पतिवार को बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने उत्तर प्रदेश के पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया गया बुधवार को जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात के बाद उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा था। इससे पूर्व राज्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह थे जो इस समय उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे कई मायने निकाले जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पैदा हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी किसान परिवार से नाता रखते हैं पढ़ाई के दौरान ही वह विश्व हिंदू परिषद के सदस्य बन गए थे 1993 में उन्हें जिला मुरादाबाद से बीजेपी का एग्जिटक्यूटिव बना दिया गया और 2006 में वह जिले में पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री बने भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश चर्चित जाट नेता हैं और उनकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी पकड़ मानी जाती है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसानो और जाट समाज का विरोध झेल रही भाजपा सरकार विरोध के बावजूद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसानों का वोट हासिल करने में सफल रही जिसके पीछे की सफलता का श्रेय कहीं ना कहीं भूपेंद्र चौधरी को जाता है। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 19 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था जिनमें से 7 सीटें पश्चिम यूपी की थी जिसके बाद किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए मोदी सरकार ने तीनों कृषि कृषि कानूनों को वापस ले लिया था लेकिन MSP और,किसान नेताओं की रिहाई के साथ साथ कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार अभी भी किसानों की नाराजगी झेल रही है। भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे 2024 के लोकसभा चुनाव बड़ी वजह माने जा रहे है।साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में आए पश्चिमी यूपी से नतीजों से सबक लेते हुए अब बीजेपी ने यह बड़ा दांव खेला है भाजपा ने कहीं ना कहीं भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जाट समाज और किसानों को साधने की कोशिश की है अब देखने वाली बात यह है कि क्या इस फैसले से 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कितनी सफल हो पाती है।

कौन है भूपेंद्र सिंह चौधरी और भाजपा ने क्यों बनाया उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष जानिए इसके पीछे के मायने।

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles