33.3 C
Mathura
Saturday, April 12, 2025

Bhagwaan Ke Shrangaar Poshak Se Smbandhit Business Idea: भगवान के श्रंगार पोशाक से सम्बन्धित बिजनेस आईडिया के बारे में जाने

Bhagwaan Ke Shrangaar Poshak Se Smbandhit Business Idea: भगवान के श्रंगार पोशाक से सम्बन्धित बिजनेस आईडिया के बारे में जाने

Bhagwaan Ke Shrangaar Poshak Se Smbandhit Business Idea: भगवान के श्रंगार पोशाक से सम्बन्धित बिजनेस आईडिया के बारे में जाने जिससे आप कर सकते है लाखो रूपए की कमाई |

Bhagwaan Ke Shrangaar Poshak Se Smbandhit Business Idea
Bhagwaan Ke Shrangaar Poshak Se Smbandhit Business Idea: भगवान के श्रंगार पोशाक से सम्बन्धित बिजनेस आईडिया के बारे में जाने

भगवान के श्रंगार पोशाक से सम्बन्धित बिजनेस आईडिया के बारे में जाने विस्तारपूर्वक:-

यदि आप स्टार्टअप से जुड़े किसी नये बिजनेस आइडिया की खोज कर रहे हैं तो आपके लिए भगवान के श्रंगार और पोशाक से जुड़ा बिज़नेस आईडिया एक अच्छे और सफल आईडिया के रूप में कार्य कर सकता है चलिए आप को समझाते हैं इस इस व्यवसाय के स्टार्टअप का पूरा आईडिया |

Paryatak Sthal Par Restaurant Chalaane Se Jude Business Idea|पर्यटक स्थल पर रेस्टोरेंट चलाने से जुड़े बिज़नेस आईडिया को समझे

Bhagwaan Ke Shrangaar Poshak Se Smbandhit Business Idea की शुरुआत कैसे करे?

भारत के उत्तर प्रदेश का जिला मथुरा एक तीर्थ स्थल है जहां पर श्रद्धालुओं और भक्ति भाव से जुड़े कृष्ण भक्तों का सैलाब लगा ही रहता है लेकिन कुछ लोग भगवान कृष्ण के दर्शन की इस तीर्थ यात्रा को व्यवसाय की एक अवसर के रूप में बदल देते हैं |

दरअसल भगवान श्री कृष्ण के ब्रज क्षेत्र वृंदावन एवं मथुरा मे रहने वाले लोगों के व्यवसाय का माध्यम भगवान कृष्ण और धर्म संबंधित कार्यों से जुड़ा हुआ है |

यहां के कई निवासी भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रूप जैसे लड्डू गोपाल और राधा कृष्ण की मूर्तियां आदि देवी देवताओं की पोशाकों को सिलने का कार्य करते हैं और उनके द्वारा बनाई गई पोशाकों को मथुरा और वृंदावन के थोक व्यापारी अपने यहां पर खरीद कर स्टोर कर लेते हैं |इसके साथ ही अन्य शहरों में रिटेल दुकानदारी करने वाले लोग वृंदावन मथुरा के इन थोक व्यापारियों से सामान खरीदते हैं और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे सीजन पर लाखों की कमाई करते हैं |

भगवान के श्रंगार पोशाक से सम्बन्धित बिजनेस आईडिया की शुरुआत छोटे स्तर से कैसे करे?

यदि आप छोटे स्तर पर इस कार्य को शुरू करना चाहते हैं तो आप स्वयं भी पोशाकों के सैंपल के रूप में अपना सैंपल पास कराकर इन थोक व्यापारियों से संपर्क कर सकते हैं और स्टेप बाय स्टेप इस बिजनेस में अपने कैरियर की शुरुआत कर सकते हैं|

यदि आपके पास थोड़ी अधिक पूंजी है तो आप थोक व्यापारी के रूप में भी इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन थोक व्यापार मैं व्यवसाय की शुरुआत करने हेतु आपको नाथद्वारा और कुछ अलग अलग दूसरे शहरों से भगवान श्रंगार की विभिन्न वैरायटी को जुटाना होगा|

आपको वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण के जरी के मुकुट और पोशाक बनाने वाले कारीगर तो आसानी से मिल जाएंगे लेकिन श्रृंगार और पोशाक के निर्माण के लिए उपयोग आने वाली कच्ची सामग्री जैसे कि कपड़ा, जरी, मोती, बेटकी, लैस आदि सामग्रियां अन्य दूसरे स्थानों से खरीदने पर आपके लाभ में अधिकतम बढ़ोतरी हो सकेगी |

आप मध्यस्थ बनकर अपने शहर में या अन्य किसी दूसरे शहर में एक रिटेलर के तौर पर भी इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं क्योंकि भगवान के सामान की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती इसलिए इसे आसानी से स्टोर किया जा सकता है |

आप अन्य शहरों में एक रिटेलर की तरह इस व्यवसाय को शुरू करके इससे जुड़ा 30- 40% का मुनाफा आराम से कमा सकते है| यदि आप बेरोजगार हैं और नए व्यवसाय के लिए स्टार्टअप आईडिया की खोज कर रहे हैं तो आपके लिए Bhagwaan Ke Shrangaar Poshak Se Smbandhit Business Idea एक अच्छे विकल्प के रूप में साबित हो सकता है |

आपको जरूरत है तो मात्र वृंदावन मथुरा में थोक व्यापारियों और पोशाक, मुकुट ,माला के कारीगरों से संपर्क करने और साथ ही दिल्ली, सूरत एवं नाथद्वारा जैसी जगहों से सास्ता, टिकाऊ और अट्रैक्टिव कच्चा सामान खरीद कर एक मजबूत तैयारी के साथ इस बिजनेस में उतरने की |‌

लेखन–  तरुण शर्मा

Latest Posts

संस्कृति विवि में रिमोट सेंसिंग डाटा पर हुई महत्वपूर्ण वेबिनार

संस्कृति स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलाजी द्वारा रिमोट सेंसिंग डाटा पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार द्वारा प्रतिभागियों को...

संस्कृति विश्वविद्यालय अफ्रीकी विद्यार्थियों को देगा 500 छात्रवृत्तियां

दिल्ली में आयोजित इंडो-अफ्रीका स्कॉलरशिप घोषणा एवं अकादमिक उपलब्धि पुरस्कार समारोह के दौरान, संस्कृति विश्वविद्यालय ने अफ्रीकी छात्रों के लिए 500 छात्रवृत्तियों की घोषणा...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles