अमर शहीद बिरसा मुंडा की 123 वी पुण्यतिथि जबलपुर में मनाई गई
अमर शहीद बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर जबलपुर में भी याद किया गया विभिन्न राजनीतिक संगठन सामाजिक संगठन एवं कर्मचारी संगठन द्वारा
अधारताल तिराहे पर स्थित बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया कांग्रेस नेत्री कीर्ति ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की जब अंग्रेजों के दमन के खिलाफ बिरसा मुण्डा ने अपने समर्थकों के साथ अनेक छोटे बड़े संघर्ष किए। जिनके हर मर्तबा अंग्रेजी सैनिकों को मुंह की खानी पड़ी थी अंत में एक संघर्ष के दौरान बिरसा मुण्डा गिरफ्तार हो गए और 9 जून को रांची जेल में उन्होने अंतिम सांस ली उन्होंने जल जमीन जंगल के लिए हमेशा संघर्ष किया आज हम सभी उन्हें याद करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं