28 C
Mathura
Wednesday, April 2, 2025

आगरा कमिश्नरेट पुलिस को iso 9001:2015 के सम्मान से नवाजा गया

आगरा कमिश्नरेट पुलिस को iso 9001:2015 के सम्मान से नवाजा गया

आगरा में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने पर आगरा पुलिसिंग नित नए आयाम स्थापित कर रही है। मंगलवार को आगरा कमिश्नरेट पुलिस को iso 9001:2015 के सम्मान से नवाजा गया। यह प्रमाण पत्र जनपद के थाना बसई जगनेर को मिला मिला। जिसे संस्था की चार सदस्यीय टीम ने एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार के साथ थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर को सौंपा।

आगरा कमिश्नरेट पुलिस को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर स्टेण्डरडाइजेशन संस्था से iso 9001:2015 के सम्मान से नवाजा गया। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि यह एक इंटरनेशनल संस्था है, जो कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी मानक पाए जाने के बाद यह प्रमाण पत्र देती है। इसका प्रमाण पत्र अपने आप में एक गौरवान्वित महसूस कराता है। इस प्रमाण को देने से पूर्व लखनऊ से आई संस्था की चार सदस्यीय टीम पिछले तीन दिन से थाने का सर्वे कर सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनरूप लगातार परख रही थी। जिसमें थाने का आउटडोर, भोजनालय, शौचालय, आवास, पब्लिक के बीच पुलिस की बेहतर कार्य शैली, आईजीआरएस में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आदि सभी मानक इंटरनेशनल संस्था के सदस्यों को सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप मिलीं। आईजीआरएस में शिकायतों के निस्तारण में थाना बसई जगनेर समूचे उत्तर प्रदेश के थानों में लगातार कई माह से प्रथम स्थान पर आ रहा था।

तीन साल के लिए मिलता है यह प्रमाण पत्र की वैद्यता

iso 9001:2015 के प्रमाण पत्र वाला थाना बसई जगनेर आगरा जनपद का पहला थाना बना है। इस प्रमाण पत्र की वैद्यता तीन साल के लिए है। इस प्रमाण पत्र के जारी होने के बाद इन तीन साल के भीतर थाने की दो बार सर्विलांस ऑडिट भी होगी जिसमें पहली सर्विलांस ऑडिट 11 जून 2024 से पहले और दूसरी सर्विलांस ऑडिट 11 जून 2025 से पहले होगी। यह प्रमाण पत्र 11 जून 2026 तक ही वैध है।

आगरा कमिश्नरेट पुलिस को iso 9001:2015 के सम्मान से नवाजा गया

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में स्पार्क-2025 का हुआ रंगारंग शुभारंभ

The colorful inauguration of Spark-2025 took place at the Culture University. संस्कृति विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के पसंदीदा वार्षिक आयोजन ‘स्पार्क-2025’ रंगारंग शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय...

नव समाज सत्याग्रह संस्था ने महिलाओं को वितरित की हाईजेनिक कीट

The New Society Satyagraha Organization distributed hygienic kits to women नव समाज सत्याग्रह संस्था ने सागर भारद्वाज युवा मोर्चा भाजपा रतन विहार किराड़ी विधान सभा...

पुलिस अधीक्षक ने चौकी का किया उद्घाटन

The Superintendent of Police inaugurated the outpost सीतापुर जनपद से हैँ जहा पुलिस अधीक्षक जनपद सीतापुर चक्रेश मिश्र द्वारा थाना अटरिया की नवनिर्मित “मनवा व...

बी.एस.ए. कॉलेज में बी.एस.सी. तृतीय वर्ष कंप्यूटर साइंस की छात्राओं का भव्य विदाई समारोह संपन्न

The grand farewell ceremony for the B.Sc. third year computer science students at B.S.A. College has been successfully completed. बी.एस.ए. (पी.जी.) कॉलेज, मथुरा में बी.एस.सी....

बी.एस.ए. (पी.जी.) कॉलेज, मथुरा के बी.सी.ए. विभाग का शैक्षणिक एवं औद्योगिक टूर नोएडा रवाना

बी.एस.ए. (पी.जी.) कॉलेज, मथुरा के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का एक शैक्षणिक एवं औद्योगिक टूर...

Related Articles