Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 22 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार 276 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर और चोरी के 5 मोबाइल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ, चोरी के मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद किया है।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने विक्रम पुत्र रघुवीर निवासी नरी, थाना छाता को रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 276 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई में रवि पुत्र बनवारी निवासी राजपुर खादर, थाना जैत को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार, मथुरा गेट चौकी प्रभारी पारुल मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Previous News

स्वर्गीय विद्या देवी की बारहवीं पर 25 नवंबर को होगा विशाल ब्रह्मभोज एवं महाप्रसादी भंडारा

Next News

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने 4 मतदेय स्थलों का किया औचक निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की परखी प्रगति