जनपद में चल रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने चार मतदेय स्थलों पर पहुंचकर विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज, ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज, एएसएम पॉलिटेक्निक और बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कैंपों में उपलब्ध व्यवस्थाओं को परखा और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया।