Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 22 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वर्गीय विद्या देवी की बारहवीं पर 25 नवंबर को होगा विशाल ब्रह्मभोज एवं महाप्रसादी भंडारा

मथुरा। बाजना क्षेत्र के गांव मिट्ठौली में स्वर्गीय विद्या देवी की स्मृति में आगामी 25 नवंबर, बुधवार को विशाल ब्रह्मभोज एवं महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शोकाकुल परिवार की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के साथ-साथ राजस्थान के भरतपुर और डीग के नागरिकों को भी सादर आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि गांव मिट्ठौली निवासी स्वर्गीय हरिपाल सिंह पहलवान की धर्मपत्नी स्वर्गीय विद्या देवी का बीते 12 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई थी। दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से उनकी बारहवीं पर विशाल ब्रह्मभोज एवं महाप्रसादी भंडारे का आयोजन रखा गया है।

परिवार की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के नागरिकों के साथ राजस्थान के भरतपुर एवं डीग क्षेत्र के लोगों तक निमंत्रण पहुंचाया गया है। शोकाकुल परिवार ने सभी से 25 नवंबर को गांव मिट्ठौली पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने और ब्रह्मभोज एवं महाप्रसादी भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की भावपूर्ण अपील की है।

इस संबंध में निमंत्रण की जानकारी देते हुए चौधरी कुसुमवीर सिंह हवलदार, चौधरी गुलवीर सिंह, चौधरी बलवीर सिंह हवलदार, चौधरी मनोज फौजी, एसके चौधरी (प्रदेश सचिव, भारतीय किसान यूनियन भानु) एवं चौधरी मुनेश कुमार हवलदार सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

Previous News

घुड़चढ़ी में जीजा ने सालों पर लुटाया प्यार, एक-एक करोड़ की नोटों की माला पहनाकर, सबको चौंकाया,,

Next News

वृंदावन पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार 276 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर और चोरी के 5 मोबाइल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार