Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, नौहझील पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और कटे हुए पार्ट्स के साथ दो आरोपियों को दबोचा

मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:40 बजे नौहझील-गौमत रोड स्थित ब्रज बिहारी गेस्ट हाउस के पीछे खाली प्लॉट के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश, उम्र करीब 30 वर्ष, और देवीचरन पुत्र ओमप्रकाश उर्फ ओमी, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी मोहल्ला शहदगढ़ी, थाना नौहझील, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से दिल्ली नंबर की एक मोटरसाइकिल (DL 3S AK 8454), छह चेसिस नंबर प्लेट, पांच इंजन नंबर प्लेट, मोटरसाइकिल के छह प्लास्टिक के चिट बंदी बोरे और साइलेंसर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान के आधार पर पुलिस वाहन चोरी और मोटरसाइकिल के पुर्जों से जुड़े मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में थाना नौहझील पर मुकदमा संख्या 337/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(4) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35/106 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मदन सिंह, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, दीपक चौधरी, विपिन कुमार, विशाल तोमर और आदर्श कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

Previous News

मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी के घर बड़ी चोरी, बुजुर्ग मां को बेहोश कर लाखों के जेवर ले जाने का आरोप

Next News

मथुरा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत प्रेमिका पर प्रेमी राहुल को जहर देकर मारने का आरोप, मौत से पहले बताई आपबीती