Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत प्रेमिका पर प्रेमी राहुल को जहर देकर मारने का आरोप, मौत से पहले बताई आपबीती

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की इंदरपुर कॉलोनी में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राहुल नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता राजकुमार आजाद ने राहुल की प्रेमिका पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, राहुल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और करीब दो से तीन महीने पहले इंदरपुर कॉलोनी में किराए पर रहने वाली एक महिला के साथ उसके प्रेम संबंध बने थे। पिता का आरोप है कि महिला ने साजिश के तहत राहुल को जहर दिया।

परिजनों के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले राहुल उल्टियां कर रहा था और उसने परिवार के सामने अपनी प्रेमिका पर जहर देने का आरोप लगाया था। इसके कुछ ही देर बाद राहुल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल महिला पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Previous News

मथुरा में बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, नौहझील पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और कटे हुए पार्ट्स के साथ दो आरोपियों को दबोचा