Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 22 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ अडींग की रामलीला का समापन, कलाकारों का सम्मान कर बढ़ाया उत्साह

गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग में आयोजित रामलीला का बुधवार रात्रि भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ भावपूर्ण समापन हो गया। अंतिम दिन रामलीला मंचन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रामलीला के सफल आयोजन ने ग्रामीणों को धर्म, संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

समापन समारोह के अवसर पर रामलीला कमेटी की ओर से सभी कलाकारों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, समाजसेवी सत्यप्रकाश गर्ग, गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी और चेंटा चौधरी ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया। समाजसेवियों ने कलाकारों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा देते हैं।

रामलीला के सफल आयोजन में कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर रामलीला संचालक उमेंद्र कुमार उर्फ लाला पचौरी, बिजेंद्र पहलवान, दिलीप कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

मथुरा के चौक बाजार में भव्य भरत मिलाप, चारों भाइयों के मिलन को देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Next News

वृंदावन में पुरानी रंजिश को लेकर किशोर पर हमला, सिर में लगे 14 टांके; परिजनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार