Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 20 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट में भीम अंडरपास के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

मथुरा के मांट क्षेत्र में भीम अंडरपास के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से हरियाणा के एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना मंगलवार सुबह की है। मांट थाने की बारहमासी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार को सूचना मिली कि भीम अंडरपास के समीप एक वृद्ध गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी मांट ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 60 वर्षीय बिजेंद्र निवासी गांव लड़ियाका, थाना होडल, जिला पलवल, हरियाणा के रूप में हुई। जेब से मिले कागजातों में दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से पुलिस ने मृतक के पुत्र साहिल को घटना की जानकारी दी।

बारहमासी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार के अनुसार, वृद्ध सड़क किनारे पैदल चल रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कोसीकलां में बच्चों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर नींद की झपकी आने से ट्रक में पीछे से टकराई कार, हादसे में एक की मौत, तीन घायल