Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 20 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर नींद की झपकी आने से ट्रक में पीछे से टकराई कार, हादसे में एक की मौत, तीन घायल

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही वोक्सवैगन ताइगुन कार अनियंत्रित होकर हार्ड शोल्डर पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब एक बजे की है। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 85+000 के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही वोक्सवैगन ताइगुन कार अनियंत्रित होकर हार्ड शोल्डर पर खड़े टाटा ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार चार लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सुरीर क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना बताया गया है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं।

गंभीर घायल सहित तीन लोगों को निजी वाहन से मथुरा के भास्कर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने राजेश पुत्र नंदराम, निवासी गांव छाना, पोस्ट विलोरी, जिला बागेश्वर, उत्तराखंड, हाल निवासी वसंत कुंज, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य मामूली घायल को यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से भास्कर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Previous News

मांट में भीम अंडरपास के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Next News

श्रद्धा दुबे केस में सनसनीखेज खुलासा! दानिश की मां का बड़ा दावा- ‘मेरा बेटा बेकसूर’, शिवा को लेकर भी कही बड़ी बात