मथुरा जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में सोमवार देर शाम थाना सुरीर के समीप पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की।
अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हलचल मच गई। पुलिसकर्मियों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर आवश्यक जांच-पड़ताल की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान एसआई सोहनवीर सिंह, एलएसआई दिव्या कुमारी, हेड कांस्टेबल आनंद कुमार, कांस्टेबल मोहित और महिला कांस्टेबल टीना व वृक्षा मौजूद रहीं। पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।