मथुरा जनपद के थाना राया पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7:52 बजे आयरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से नीरज पुत्र राजपाल, निवासी हमीर थोक, छाता, जनपद मथुरा, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किए हैं। इस मामले में थाना राया पर मुकदमा संख्या 338/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना छाता में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 482/2025 दर्ज है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह सहित थाना राया की पुलिस टीम शामिल रही।