Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 18 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी! संभाली पुलिसिंग की कमान, जनशिकायतें सुनकर दिए निर्देश | मिशन शक्ति 6.0

मथुरा की बेटी ने संभाली पुलिसिंग की कमान! मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना राया में एक अनूठी पहल देखने को मिली, जहां श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा को एक दिन के लिए मिशन शक्ति टीम प्रभारी बनाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आयोजित इस पहल के दौरान छात्रा ने थाना राया पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और थाने के अन्य पटलों का निरीक्षण किया। साथ ही जनशिकायतों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके बाद छात्रा ने मिशन शक्ति टीम के साथ क्षेत्र के स्कूलों और बाजारों में भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को 1090 महिला पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए किसी भी परेशानी में निडर होकर सहायता मांगने के लिए प्रेरित किया गया।

मथुरा पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाना, पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और युवाओं में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करना है।

Previous News

मथुरा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का अभियान तेज | महिला थाना पुलिस ने बेटियों को बताए सुरक्षा के गुर, अभ्युदय योजना की भी दी जानकारी

Next News

मथुरा के राया में अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, छाता थाने में भी दर्ज है आर्म्स एक्ट का मुकदमा